फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: एशियाई स्वर्ण पदक विजेता मोहम्मद यासिर का राजोेरी पीजी कॉलेज में भव्य सम्मान

विज्ञापन
एशियाई स्वर्ण पदक विजेता मोहम्मद यासिर का राजोेरी पीजी कॉलेज में भव्य सम्मानफोटो स्रोत पीजी क - फोटो : रामेश्वर दास
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन



राजोेरी। सरकारी पीजी कॉलेज राजोेरी में एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले युवा मुक्केबाज मोहम्मद यासिर के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
यह समारोह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनवर शाह के कार्यालय कक्ष में आयोजित किया गया, जहां कॉलेज परिवार के सदस्यों ने एकत्र होकर युवा खिलाड़ी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव मनाया। मौके पर मोहम्मद यासिर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रोत्साहन स्वरूप 60 हजार रुपये की नकद राशि भेंट की गई। यह राशि कॉलेज के प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों के संयुक्त योगदान से एकत्र की गई थी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनवर शाह ने मोहम्मद यासिर को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यासिर की यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी खेलों और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर कॉलेज के डॉरियाज अहमद मिर्जा, डॉ. मोहम्मद सलीम वानी, डॉ. मोहम्मद सलीम, प्रोफेसर अनवर चौहान, प्रोफेसर यासिर चौधरी, प्रोफेसर नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे। कॉलेज प्रशासन ने मोहम्मद यासिर के कोच इश्तियाक मलिक को भी सम्मानित किया। उन्हें युवा मुक्केबाज के करिअर को संवारने, मार्गदर्शन देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी तैयार करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए विशेष रूप से सराहा गया। उपस्थित लोगों ने कोच की मेहनत, समर्पण और खेल प्रतिभाओं को निखारने में उनकी भूमिका की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें