राजोरी। स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल राजोरी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, कॅरिअर काउंसलिंग, ट्रैफिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।
इस दौरान निर्धारित विषयों पर पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पेंटिंग प्रतियोगिता में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी सकूल (जीएचएसएस) डांगरी के मोहम्मद अरशद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जीएचएसएस चिंगस की कशिश शर्मा और जीएचएसएस मंजाकोट की जहीर ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में जीएचएसएस डांगरी की सना फातिमा प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि जीएचएसएस चिंगस की आराधना शर्मा और गर्ल्स जीएचएसएस राजोेरी की रिया शर्मा ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता (टीम इवेंट) में जीएचएसएस डंडकोट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीएचएसएस साज द्वितीय और गर्ल्स जीएचएसएस राजोेरी तृतीय स्थान पर रही।
कुल 12 हायर सेकेंडरी स्कूलों से दो-दो छात्रों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।