राजोरी के दरहाल मे हुई ओलावृष्टि।
- फोटो : rajori news
राजोरी। जिले के पहाड़ी इलाकों में रविवार शाम को तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। अचानक बदले मौसम ने लोगों को परेशान कर दिया, वहीं किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार राजोरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे बुद्धल, दरहाल, थन्नामंडी में शाम को पहले तेज हवाएं चलीं और उसके बाद भारी बारिश और बड़े-बड़े ओले गिरे। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया और आवागमन प्रभावित हुआ। पहाड़ी मार्गों पर फिसलन बढ़ने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि खेतों में खड़ी फसलें बिछ गईं और सब्जियों तथा फलदार पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा। इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, खासकर उन किसानों की जिनकी फसल कटाई के लिए तैयार थी।