फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: पानी की कमी को लेकर नगरोटा मे जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
पानी की कमी को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। जिला राजोरी के नगरोटा के वार्ड नंबर 9 साथला के निवासियों ने क्षेत्र में पानी की भारी कमी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इलाके में पिछले एक महीने से उन्हें पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारे लगाए और निर्बाध जल आपूर्ति की मांग की। उन्होंने कहा कि वे एक महीने से पानी की आपूर्ति के बिना हैं और कोई भी उनकी दुर्दशा पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया ताकि लोगों को जीवन की इस बुनियादी आवश्यकता से वंचित न होना पड़े।
इस अवसर पर बोलते हुए हाजी निसार, मोहम्मद इक़बाल, रशीद बकरवाल, मारूफ हुसैन आदि ने बताया कि जल शक्ति सप्लाई प्रभावित होने से उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीसी राजोरी से समस्या के समाधान के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क किया है, लेकिन कुछ नहीं किया गया और हमें ऐसा लगता है जैसे हमें भगवान भरोसा छोड़ दिया है।
विज्ञापन

निवासियों ने अधिकारियों से इस मुद्दे को हल करने की अपील करते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो वो सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें