फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: जवाहर नगर के श्री राम कृष्ण आश्रम मे डांडिया की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। चौथे नवरात्र के पावन अवसर पर रविवार को राजोरी के जवाहर नगर स्थित श्री राम कृष्ण आश्रम मे डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया । माता रानी के भजनों और लोकगीतों पर जमकर हुए नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिलाओं ने बड़े उत्साह और भक्ति से डांडिया में पूरे जोश से भाग लिया। इस मौके पर महिलाओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों की नृत्य कर आराधना की। आयोजकों ने बताया कि माता के नवरात्र शुक्ल पक्ष में आते हैं। डांडिया स्टिक्स को मां दुर्गा की तलवार का प्रतीक माना जाता है, जो महिषासुर पर उनकी विजय को दर्शाता है। यह नृत्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मां जगदंबा के सम्मान में किया जाने वाला एक भक्तिपूर्ण अनुष्ठान है, जो समाज में उत्साह और भाईचारे का संदेश फैलाता है। माता को नृत्य अत्यधिक पसंद है। यह भी भक्ति का एक तरीका है। वहीं आयोजक पंकज ने बताया कि इस वर्ष पहली बार ऐसा आयोजन किया गया है और अब प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें