पेढ़ से पत्ते काट रहा व्यक्ति 33 केवी की चपेट मे आया, बुरी तरह झूलसने से मौत परिजनों ने एम
परिजन ने एमईएस के खिलाफ किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। शहर के दुधाधारी आश्रम के पास शनिवार सुबह पेड़ से पत्ते तोड़ते समय व्यक्ति ने 33 केवी बिजली की तार के चपेट में आ गया। बिजली का जोरदार झटका लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। व्यक्ति राजोेरी शहर के पांजा चौक क्षेत्र में कसाई की दुकान करता है। वह सुबह बकरों के लिए पत्ते लेने आश्रम के पास जंगली इलाके में गया था।
जंगल में वह पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ रहा था तो अचानक पेड़ के पास से गुजर रही 33 केवी की बिजली के तार की चपेट में आ गया। इस कारण उसे बिजली का झटका लगा और बुरी तरह से झुलस कर नीचे गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसको जीएमसी राजोेरी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने जीएमसी अस्पताल के सामने सड़क जाम कर एमईएस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन ने बताया कि जंगल के जिस क्षेत्र में पत्ते काटते समय बिजली के तार की चपेट में आया वहां से लोगों के गुजरने का रास्ता है और वहां एमईएस की बिजली की तार गुजर रही है और वह जमीन से 3 या 4 फुट ऊपर है और इसलिए यह हादसा हुआ है। एमईएस की तार जमीन से 25 से 30 फीट से ऊपर होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने एमईएस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की और नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। उधर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।