फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। इस्लाम धर्म के पवित्र रमजान माह के पहले जुमे पर नमाज अता करने के लिए राजोरी में मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और पुलिस ने ट्रैफिक को नियंत्रित किया। अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते रहे। नगर क्षेत्र में जुमे की नमाज के मद्देनजर नगर परिषद की ओर से मस्जिदों के बाहर सफाई कराकर चूना डलवाया गया था। प्रत्येक मस्जिद में उनके निर्धारित समय के अनुसार बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। इमामों ने रवायती तौर पर खुतबा, नमाज व दुआ कराई। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने मस्जिदों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए थे।
विज्ञापन

नमाजियों ने नमाज़ अता कर अमन शांति व आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। वहीं मौलानाओं ने अपने सम्बोधन मे रमज़ान माह मे रोज़े रखने के लाभ बताये और लोगो से रोजे रखने के साथ साथ खुदा की इबादत करने पर ज़ोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें