रेल लाइन को लेकर डीपीआर और सर्वे का कार्य जारी
राजोरी। भारत सरकार के रेल मंत्री की ओर से हाल ही में संसद में दिए गए वक्तव्य के बाद जम्मू-राजोेरी रेल लाइन परियोजना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रेल मंत्री ने अपने वक्तव्य में बताया कि जम्मू-राजोेरी रेल लाइन को लेकर डीपीआर और सर्वे का कार्य जारी है।
इस संबंध में भाजपा के तरयाठ मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने रेल मंत्रालय से महत्वपूर्ण मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जम्मू-राजोेरी रेल लाइन को देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिवखोड़ी से जोड़ा जाना चाहिए और इस रेल लाइन को आगे बढ़ाते हुए राजोेरी-पुंछ तक पहुंचाया जाए।
पंकज शर्मा ने कहा कि शिवखोड़ी केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है जहां देश-विदेश से हर वर्ष लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। रेल संपर्क से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन, व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया कि जनभावनाओं और आस्था को ध्यान में रखते हुए शिवखोड़ी को रेल नेटवर्क से जोड़ते हुए जम्मू-राजोरी रेल लाइन को राजोेरी-पुंछ तक विस्तारित किया जाए जिससे पूरे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।