फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोेरी के दरहाल में सूअर के हमले में तीन घायल

Thu, 12 Feb 2026 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
राजोेरी जिले के दरहाल में जंगली सूअर का हमले मे तीन घायफोटो स्रोत संवाद
विज्ञापन
राजोरी। जिले की थन्नामंडी सब डिवीजन तहसील दरहाल के मोहल्ला प्रहल में जंगली सूअर के हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना गांव के लकड़हारे और चौकीदार ने प्रशासन को दी।
विज्ञापन

सूअर ने गांव के लोगों पर हमला कर दिया जिससे दरहाल गांव के मोहल्ला प्रहल के गुलजार हुसैन, शमीम बेगम पत्नी मुहम्मद शफीक और नाज बेगम गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को तुरंत फर्स्ट एड दिया और बाद में उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजोेरी शिफ्ट कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों के मुताबिक गुलजार हुसैन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। बाकी दो घायलों का जीएमसी में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में डर और दहशत का माहौल है। लोगों ने मांग की है कि वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन जंगली जानवरों की आवाजाही को कंट्रोल करने के लिए तुरंत कदम उठाएं। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही जंगली जानवरों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें