फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोेरी में कांग्रेसियों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। राजोेरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को जम्मू में राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए आयोजित एक विरोध रैली के दौरान विधायक इफ्तिखार अहमद के साथ पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। सोमवार शाम को कई कांग्रेस कार्यकर्ता राजोरी के सलानी क्षेत्र के नए बस स्टैंड पर एकत्र हुए और नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के साथ सार्वजनिक रूप से बदसलूकी अस्वीकार्य है और हम उन पुलिस जवानों और अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं जो राज्य के अपने वैध अधिकार के लिए विरोध कर रहे विधायक के साथ बदसलूकी में शामिल थे।
उन्होंने कहा कि राजोेरी के विधायक इफ्तिखार अहमद राज्य का दर्जा बहाल करने की आवाज उठाने के लिए जम्मू में एक विरोध प्रदर्शन में शांतिपूर्ण तरीके से भाग ले रहे थे। इस दौरान पुलिस के साथ टकराव हुआ। पुलिस ने विधायक के साथ दुर्व्यवहार किया जोकि कानूनन गलत है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के जन आकांक्षाओं को व्यक्त करने के अधिकार का सम्मान करना ज़रूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें