राजोेरी। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) राजोेरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमों के उल्लंघनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 35 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अतिरिक्त गंभीर उल्लंघन के लिए 8 वाहनों को ज़ब्त किया गया। इनमें बिना गति सीमा उपकरण के चलने वाले 4 वाहन, बिना वैध परमिट के चलने वाला एक वाहन, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के चलने वाले 2 वाहन और बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र के चलने वाला एक वाहन शामिल है।
मौके पर ही कुल 67,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निलंबित करने की 3 सिफ़ारिशें भी भेजी गईं।
एआरटीओ ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए परिवहन विभाग की प्रतिबद्धता दोहराई। कहा कि आदतन अपराधियों को रोकने और सुरक्षित ड्राइविंग प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रवर्तन अभियान जारी रहेंगे।