फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: रियासी में हुए हादसे में घायल आठ माह के बच्चे ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
मेहमून के जनाजे में उमड़ा लोगों का समूह। - फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। रियासी जिले के गोदड़ क्षेत्र में वीरवार को एक वैगन आर कार और स्कार्पियो गाड़ी के बीच टक्कर में घायल आठ माह के मासूम बच्चे ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया। वीरवार को हादसे के दौरान बच्चे के पिता मेहमून गनई ने दम तोड़ दिया था, जबकि पत्नी रूबिया कोसर का जीएमसी जम्मू में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मृतक मेहमून गनई के भाई राहिल गनई ने बताया कि मेहमून नगर पालिका थन्नामंडी में डेलीवेजर था। मेहमून अपनी मां, पत्नी और 8 माह के बेटे के साथ रहता था। शादी के 12 साल बाद मन्नत मांगने से मेहमून की झोली भरी थी। बेटे के जन्म के बाद पूरा परिवार सुखी जीवन जी रहा था, लेकिन वीरवार को हुए सड़क हादसे ने सब कुछ ही खत्म कर दिया। महमून की पत्नी अभी तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है।
भाई ने बताया कि महमून की पत्नी को अभी तक नहीं बताया कि उसके पति और बेटे की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उसे झूठ बोला गया है कि दोनों घायल हैं और अलग अस्पताल में दोनों का उपचार जारी है। उधर शुक्रवार को थन्नामंडी में मृतक मेहमून गनई को नम आंखों से सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। उसकी अंतिम यात्रा में हज़ारों की संख्या में लोगो ने भाग लिया। इस दौरान हर आंख नम थी। वहीं दोपहर बाद मेहमून के मासूम बेटे का शव भी घर पहुंचा तो शाम को उसे भी सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

यह दिन दिखाने से पहले मुझे क्यो नहीं उठा लिया
मृतक की बूढ़ी मां रोते बिलखते यही कहती रही कि खुदा ने यह दिन दिखाने से पहले उसे क्यों नहीं उठा लिया। बार-बार बेहोश हो रही बूढ़ी मां को सहारा देने वाला बेटा और पोता दोनों हमेशा की नींद सो चुके हैं। वहीं इस दर्दनाक सड़क हादसे से पूरे थन्नामंडी में मातम छाया हुआ है। शुक्रवार को थन्नामंडी बाजार भी बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें