फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में छत से गिर कर तीन वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के बुद्धल इलाके में मंगलवार सुबह छत से गिरकर एक 3 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुद्धल निवासी अबरार हुसैन शाह का 3 साल का मासूम बेटा समरीन हुसैन शाह अपने ही घर की दूसरी मंज़िल की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह दो मंज़िला मकान की छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अभिभावक उसे तत्काल बुद्धल के सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया। बच्चे के सिर पर गहरी चोट आई थी। इसलिए अभिभावक उसे जीएमसी राजोरी नहीं लाये और जीएमसी जम्मू लेकर चले गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं मासूम की अचानक मौत से पूरे इलाके मे गम व शौक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें