फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में हाईटेंशन तार से करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के अगराती क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजोरी के अगराती का मोहम्मद रफ्तार दो अन्य भाइयों के साथ डम्पर में कोई सामान लोड कर रहा था। ऊपर से बिजली की हाईटेंशन केबल जा रही थी। डम्पर मे सामान लोड करते समय अचानक रफ्तार का माथा तार को छू गया। वह ज़ोरदार झटके के साथ नीचे आ गिरा और बेहोश हो गया। उसका सर और माथा करंट से झुलस चुका था। तत्काल उसे जीएमसी राजोरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत लाया करार दे दिया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें