फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में बारिश से नाले उफान पर, घरों और दुकानों में घुसा पानी

विज्ञापन
राजोरी में बाढ़ में बहा वाहन।  - फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी शहर और आसपास के क्षेत्रों मे मंगलवार मध्यरात्रि हुई मूसलाधार बारिश से छोटे नालों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। राजोरी के खेवरा क्षेत्र में नाले में जलस्तर बढ़ जाने से पानी सड़क पर बहने लगा और लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। इससे घरों और दुकानों मे रखा सामान खराब हो गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो देखा कि बहुत सारा सामान गंदे पानी और मिट्टी कीचड़ से बर्बाद हो चुका है। उधर राजोरी के जवाहर नगर छपारिया क्षेत्र में भी एक छोटे नाले में रात को अचानक बाढ़ आने से सड़क किनारे खड़े तीन वाहन उसमे बह गए। सुबह ज़ब लोग अपने वाहन लेने पहुंचे तो देखा कि वाहन गायब हैं। तलाश करने पर सड़क से करीब 2 किलोमीटर दूर जीप मिली, जबकि दो कारें उससे भी दूर जाकर मिलीं। तीनों वाहनो को काफी नुकसान पहुंचा है।
राजोरी के वार्ड नंबर 4 आईटीआई मोहल्ले में डंगा ढह जाने से नाले का पानी लोगों के घरों और दुकानों में जा घुसा और भारी तबाही मचाई। प्रभावित लोगों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि एक विशेष टीम बना कर नुकसान का आकलन किया जाए और लोगों को जल्द से जल्द मुआवज़ा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें