फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में दो नशा तस्कर पकडे, हेरोइन और नशीली गोलियां और इंजेक्शन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पुलिस ने थन्नामंडी और राजोेरी टाउन में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हेरोइन, टेपेंटाडोल टैबलेट और ट्रामाडोल इंजेक्शन सहित प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए गए।
विज्ञापन

पहले मामले मे थन्नामंडी क्षेत्र में हेरोइन बरामद की गई। एसएचओ के नेतृत्व में थन्नामंडी पुलिस स्टेशन की टीम ने थन्नामंडी पुल पर नाका लगाया था। इस दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 10.27 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान जावेद इकबाल निवासी खाबला थन्नामंडी के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन थन्नामंडी में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।
दूसरे मामले मे राजोेरी में ट्रामाडोल इंजेक्शन और अन्य प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए गए। एसएचओ राजोेरी के नेतृत्व में पुलिस टीम जवाहर नगर क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान एक व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा तो उसे पकड़ लिया गया। उसकी पहचान मोहम्मद इरफान निवासी बधून बिंडी राजोेरी के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से टेपेंटाडोल की कुल 230 गोलियां और 4 ट्रामाडोल इंजेक्शन बरामद हुए। इस संबंध में पुलिस स्टेशन राजोेरी में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया। नशा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें