फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: कार और बस की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादपुर इलाके में हादसा, घायल जीएमसी में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। मुरादपुर इलाके में वीरवार शाम वीडियो कोच बस और कार की आमने-सामने टक्कर में दोनों गाड़ियों के चालक घायल हो गए। दोनों का जीएमसी राजोरी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीडियो कोच बस जम्मू से राजोरी की ओर आ रही थी। बस मुरादपुर क्षेत्र में सामने से आ रही कार के टकरा गई। लोगों ने बताया कि दोनों वाहन काफी तेज गति में थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बस को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे में बस चालक सौरव कुमार निवासी मांगणार पुंछ और कार चालक हरजीत सेठी निवासी कालालोट घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जीएमसी राजोरी में भर्ती किया गया है। दोनों की हालत स्थिर है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें