राजोरी। राजोरी के बगला क्षेत्र के कोटली मोहल्ले में दूषित पानी पीने से बीमार हुए आठ लोगों की हालत में सुधार है। सभी जीएमसी राजोरी में भर्ती हैं। फिलहाल किसी को अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। वहीं वीरवार को राजोरी के विधायक इफ्तिखार अहमद ने जीएमसी का दौरा किया और मरीज़ों का हाल चाल जाना। विधायक ने बताया कि कोटली बगला के बीमार सभी 8 लोगों की हालत में काफी सुधार है, लेकिन अभी सभी डॉक्टरोें की निगरानी मे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोई नया मामला भी सामने नहीं आया है। गांव मे पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने का इंतज़ार है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के टीम गांव में लोगों को जागरूक करने के लिए दौरे भी कर रही है। लोगो को पानी उबाल कर पीने की सलाह दी जा रही है। वहीं उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल सभी मरीज़ो की हालत में सुधार है। सभी खतरे से बाहर हैं। मरीज़ों को डॉक्टरोें की निगरानी में रखा गया है।