राजोेरी। जिले के बगला गांव में ग्रामीणों के बीच गैस्ट्रोएंटेराइटिस संक्रमण फैलने के कारणों की जांच के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज राजोेरी ने चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम गठित कर दी है।
जीएमसी राजोेरी के विभागाध्यक्ष डॉ. शुजा कादरी की देखरेख में टीम प्रभावित गांव का दौरा करेगी और नमूने एकत्र करेगी। साथ ही स्थानीय लोगों में जागरूकता फैलाएगी। टीम में डॉ. तनीसा रेजिडेंट डॉक्टर माइक्रोबायोलॉजी, डॉ. मंजीत रेजिडेंट डॉ. डीएनबी जनरल मेडिसिन, डॉ. उमर मकबूल रेजिडेंट डॉक्टर पीएसएम, डॉ. उमर मुश्ताक रेजिडेंट डॉक्टर पीएसएम, सेहज महाजन बायोटेक्नोलॉजी तकनीशियन माइक्रोबायोलॉजी, आसिफ अहमद मेडिकल सोशल वर्कर पीएसएम, श्रुतिका खजूरिया हेल्थ एजुकेटर पीएसएम शामिल हैं।