फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में बारिश से जनजीवन प्रभावित, पीर पंजाल के पहाडों पर बर्फबारी

Sun, 01 Jun 2025 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में शुक्रवार की मध्यरात्रि शुरू हुआ तेज बारिश का सिलसिला शनिवार शाम तक जारी रहा। थन्नामंडी क्षेत्र में पशुशाला गिरने से दो भेड़, बकरियों की मौत हो गई। जिले के पीर पंजाल के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। इससे जहां एक तरफ जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस कारण मई में भी सर्दी का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन

तेज बारिश से शहर समेत आसपास के इलाकों में सड़कों और गलियों में जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राजोरी की कुछ सड़कों पर बाढ़ जैसी स्थिति नजर आई। कई इलाकों में सड़कों से पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुसा। इससे लोगों को परेशानी उठनी पड़ी। नदी, नालों में भी जलस्तर बढ़ गया। इससे प्राकृतिक जलस्रोत रीचार्ज होने की उम्मीद है।
पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। बुद्धल, कंडी, दरहाल, थन्नामंडी आदि पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात बनते नजर आए, लेकिन शाम को बारिश रुकने से स्थिति काबू नजर आई।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। बारिश के बीच जिले के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार रात से ही बिजली गुल है। इससे भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, थन्नामंडी के हसप्लोट गांव में मुनीर हुसैन की पशुशाला ढह गई। इसके मलबे में दबकर उनकी एक भेड़ और एक बकरी मर गई। पीड़ित मुनीर ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें