फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: पशु तस्करी के दो प्रयास विफल, 7 पशु बचाए, दो वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पुलिस ने कंडी और कालाकोट के अधिकार क्षेत्र में दो अलग-अलग तस्करी के प्रयासों को विफल किया। सात पशुओं को मुक्त करवाया और 2 वाहनों को जब्त किया गया।
विज्ञापन

पहले मामले में थाना कंडी की पुलिस टीम ने कंडी क्षेत्र में एक नाका लगाया था। जांच के दौरान कोटरंका से राजोेरी की ओर आ रहे एक टाटा मोबाइल को रोका गया। चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। जांच के दौरान वाहन में 5 पशु लदे हुए पाए गए, जिन्हें जिला मजिस्ट्रेट की अनिवार्य अनुमति के बिना कश्मीर घाटी की ओर अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पोथा नाके पर एक पिकअप वाहन को रुकने का इशारा किया गया। चालक मौके से भाग निकला। वाहन की तलाशी के दौरान 2 पशुओं को मुक्त करवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें