फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में बुद्धल तहसील के दराज इलाके में राथर मंडी पुल के पास शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में 23 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह कुछ राहगीरों ने राथर मंडी पुल के पास सड़क किनारे एक शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने कहा कि शव को चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं के लिए ले जाया गया है। मृतक की पहचान बुद्धल के दराज निवासी जहीन शाह पुत्र आजम शाह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जहीन बुधवार रात घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मृतक व्यक्ति अपनी मां, पत्नी और दो वर्षीय मासूम बेटी का इकलौता सहारा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें