फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने लोगों को लड़ाया और धर्म की राजनीति की : मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। डोडा विस क्षेत्र के विधायक और आम आदमी पार्टी के राज्य अध्यक्ष मेहराज अहमद मलिक शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर राजोेरी पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो पाकिस्तान की टीमें यहां मैच खेलती थीं। लोग आते जाते थे, लेकिन जब सरकार बदली तो मैच खेलना बंद हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए उन्होंने लोगों को आपस में लड़ाया धर्म की राजनीति की। कहा कि मोदी ने आतंकवाद का जवाब ताकत से देने की बात कही थी, 56 इंच के सीने की बात कही थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी 56 इंच तो क्या 48 इंच का सीना भी नहीं दिखा पाए। विधायक ने कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में हमारे 26 लोगों को मौत के घाट उतारा। हमने क्या किया, 9 ठिकानो पर हमला किया। उसके बाद जो गोलाबारी सीमा पार से हुई उससे जान और माल का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि आज भाजपा तिरंगा रैली निकाल रही है। जवाबी कार्रवाई हमारे जांबाज जवानो ने की है तो भाजपा यह ड्रामा क्यों कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें