राजोरी। भारत-पाकिस्तान में गोलाबारी के दौरान जीएमसी राजोरी में तैनात कई डॉक्टर और अन्य स्टाफ भी ड्यूटी से गायब रहा। प्रिंसिपल जीएमसी राजोरी डॉ. एएस भाटिया ने इस संबंध में गैर हाजिर डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि जब गोलाबारी हो रही थी तो जीएमसी में तैनात कई फैकल्टी सदस्य, कंसल्टेंट, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट, स्टाफ नर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ, टेक्निकल स्टाफ, इंटरंस और अन्य ड्यूटी से गायब हो गए।
प्रिंसिपल के अनुसार सात कर्मचारी बिना किसी जानकारी और अनुमति के ड्यूटी से गैर हाजिर रहे और बायोमीट्रिक अटेंडेंस नहीं लगाई। इन सभी के वेतन पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा 7 मई से लेकर अब तक के समय को अनाधिकृत रूप से ड्यूटी से अनुपस्थित माना जायेगा। इसकी एंट्री सभी के सर्विस रिकॉर्ड और सर्विस बुक में की जाएगी। संवाद