राजोरी। संघर्ष विराम की घोषणा के अगले दिन रविवार को भी राजोेरी में बाजार नहीं खुले और लोग में डर का माहौल बरकरार है। इतना ही नहीं सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए अधिकतर लोग अभी भी घरों को नहीं लौटे हैं।
रविवार को राजोरी के मुख्य बाजार में सभी दुकानें बंद रहीं और हर ओर सन्नाटा पसरा रहा। पाकिस्तान की भारी गोलाबारी से डरकर राजोरी छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जाने वाले राजोेरी वासियों को अभी भी पाकिस्तान पर भरोसा नहीं है। इसलिए वे अभी वापस अपने घरों मे नहीं लौटे।
राजोरी वासियो राजेश गुप्ता, ठाकुर कमल सिंह, राजिंद्र गुप्ता का मानना है कि इससे पहले भी राजोरी पाकिस्तान के निशांने पर रहा है। पाकिस्तान के कबायली पहले भी राजोरी पर एक बार 6 माह तक कब्ज़ा कर चुके हैं। ऐसे में पाकिस्तान पर भरोसा करना संभव नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान न कभी सच बोलता है और न कभी सच पर चलता है।