फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी के पलमा मे सेना के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के युवाओं ने पलमा गेट स्थित 156 टीए बटालियन (टीए बीएन) मुख्यालय के सामने अनुचित भर्ती प्रथाओं का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि 11 जनवरी को सुरनकोट में आयोजित हालिया भर्ती अभियान और उसके बाद 11 फरवरी से 15 फरवरी तक पलमा में आयोजित लिखित परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती गईं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, कम योग्यता वाले आवेदकों के पक्ष में कई उच्च स्कोर वाले उम्मीदवारों को नजरअंदाज कर दिया गया। इससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। युवाओं ने जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय से एक स्टे आदेश प्राप्त किया है।
प्रदर्शन का नेतृत्व मुरादपुर के मोहम्मद सगीर और राजोेरी के धनौर के अनायत चौधरी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उक्त भर्ती प्रक्रिया पर रोक नहीं लगती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें