फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सेना ने थन्नामंडी में पौधरोपण चलाया अभियान

Wed, 12 Mar 2025 02:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। थन्नामंडी मे सेना की 61 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) बटालियन ने पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधरोपण अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्रों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरणीय स्थिरता के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।
विज्ञापन

सेना के अधिकारियों ने भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रकृति को संरक्षित करने के महत्व पर प्रकाश डाला और वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन से निपटने में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। छात्रों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। सेना की 61आरआर इस क्षेत्र में शैक्षिक पहल, स्वास्थ्य सेवा शिविरों सहित विभिन्न सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रमों में आगे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें