फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: निलंबित असिस्टेंट प्रोफेसर को अस्पताल से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी के बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के निलंबित असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परवेज़ अब्दुल्लाह को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। डॉ. अब्दुल्लाह ने बताया कि उनके स्वास्थ्य मे सुधार आने पर उन्हें जीएमसी से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि उन्हें विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने एलजी के अनुमोदन के बाद निलंबित और अटैचमेंट करने के विरोध वह भूख हड़ताल पर चले गए थे। उन्होंने मांग रखी थी कि उनके निलंबन को जल्द रद्द कर वापस बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में भेजा जाए। डॉ अब्दुल्लाह ने बताया कि फिलहाल किश्तवाड़ के नर्सिंग कॉलेज के अटैचमेंट आदेश को रद्द कर उन्हें एडीसी कार्यालय राजोरी अटैच किया गया है। उन्होंने एडीसी कार्यालय मे ड्यूटी ज्वाइन कर अपनी भूख हड़ताल स्थगित कर दी है। विवि के उपकुलपति ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनकी अन्य मांगों को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो वह फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें