फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: निलंबन के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे असिस्टेंट प्रोफेसर की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती असिस्टेंट प्रोफेसर। - फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। निलंबन और अटैचमेंट के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट स्टडीज विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परवेज़ अब्दुल्लाह की वीरवार को हालत ख़राब हो गई। उन्हें जीएमसी में भर्ती किया गया है। बीजीएसबीयू टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले एसोसिएशन के अन्य सदस्यों के समर्थन से 4 दिन से भूख हड़ताल जारी है। चौथे दिन असिस्टेंट प्रोफेसर की हालत तबीयत बिगड़ गई। जीएमसी के हेल्थ सेंटर में उनकी जांच की और हालत को बिगड़ता देख उन्हें तत्काल जीएमसी राजोरी में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

डॉक्टर के अनुसार डॉ. अब्दुल्लाह के शरीर मे पानी की काफ़ी कमी हो गई है और साथ ही हृदय की धड़कन भी उतार चढ़ाव दिखा रही है। उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरोें द्वारा जांच के बाद जीएमसी में दाखिल किया गया है। फिलहाल ग्लूकोज़ लगा कर निगरानी में रखा गया है। उधर टीचर्स एसोसिएशन ने हड़ताल जारी रखने की बात कहते हुए बताया कि जब तक डॉ. परवेज़ अब्दुल्लाह को बहाल नहीं किया जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें