राजोेरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) के रजिस्ट्रार अभिषेक शर्मा ने विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों का निरीक्षण कर कामकाज का आकलन किया।
उन्होंने कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों की समय-समय पर जांच, फाइलों के डिजिटलीकरण को प्राथमिकता देने और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सीसीटीवी निगरानी वाले कमरे में सुरक्षित रखने सहित महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। रजिस्ट्रार ने अधिकारियों को कर्मचारियों के वेतन वितरण में तेजी लाने को भी कहा।
उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली को तत्काल अपनाने को कहा। परीक्षा अनुभाग को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया कि दीक्षांत समारोह से पहले डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र जारी किए जाएं।