फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: बीजीएसबीयू में रुकी परियोजनाओं पर काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय राजोरी ने रुकी हुई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया शुरू की है। यह परिसर में शैक्षणिक और आवासीय सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। फिर से शुरू होने वाली परियोजनाओं में केंद्रीय पुस्तकालय, अतिथि गृह, नए शैक्षणिक विभाग और विद्वानों के छात्रावास शामिल हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय पुस्तकालय छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए एक प्रमुख संसाधन केंद्र बनेगा, जो शैक्षणिक सामग्रियों के व्यापक संग्रह तक पहुंच प्रदान करेगा। नए शैक्षणिक विभागों के विकास से बेहतर शिक्षण और सीखने की जगह सुनिश्चित होगी, जिससे विश्वविद्यालय का शैक्षणिक ढांचा मजबूत होगा। विकास कार्यों की प्रगति की निगरानी करने के लिए उप कुलपति प्रोफेसर जावेद इकबाल ने विश्वविद्यालय के भीतर विभिन्न परियोजना स्थलों का दौरा किया। उनके साथ रजिस्ट्रार बीजीएसबीयू अभिषेक शर्मा, मुख्य अभियंता आरएंडबी राजोेरी इंजीनियर अनिल कुमार पंडोही, एक्स-ईएन राजोेरी सरदार खान और इंचार्ज वर्क्स यूनिवर्सिटी डॉ. अहमद रियाज भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें