फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में आज से निकलेगी बाबा भैरव नाथ की झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। होली पर्व को लेकर राजोरी में निकाली जाने वाली बाबा भैरव नाथ की झांकी का सिलसिला शुक्रवार से शुरू होगा। पहले दिन राजोरी शहर के भैरव मंदिर से झांकी निकाली जाएगी। इस संबंध में बाबा भैरव नाथ कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब 2 बजे झांकी शहर के नाबन मोहल्ले स्थित भैरव नाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद निकाली जाएगी। बाबा भैरव की झांकी निकलते ही शहर का वातावरण भक्तिमय हो जाता है। भैरवनाथ का नृत्य देखने और भैरव के चिमटे की मार खाने के लिए श्रद्धालुओं की होड़ लगी रहती है। महिलाएं, युवतियां, बच्चे सभी भैरव नृत्य देखने उमड़ पड़ते हैं। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाते हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर भैरव नाथ का वेश धारण किए युवा नृत्य करते नजर आते हैं। परम्परा अनुसार झांकी एक दिन राजोरी के मुख्य बाजार और एक दिन जवाहर नगर मे निकाली जाती है झांकी और होली के पर्व तक यह सिलसिला हर रोज़ जारी रहता है।






क्या है मान्यता
राजोरी वासियों का मानना है कि जिस वर्ष होली पर शहर में भैरव झांकी न निकाली जाए, उस वर्ष शहर व आसपास के क्षेत्रों में अकाल पड़ने जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। कई दशक से यह परंपरा बिना किसी रुकावट के चलती आ रही है। लोगों की मान्यता है कि भैरव नाथ के चिमटे की मार से कई प्रकार के शारीरिक कष्ट दूर होते हैं। लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मौके पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। भैरव नाथ की झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। सभी लोग दुकानों व घरों की छत पर चढ़ कर झांकी का आनंद उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें