पूर्व एमएलसी विबोध ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की
- फोटो : rajori news
राजोरी। भाजपा जम्मू-कश्मीर के महासचिव और पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने सीएम बनने पर उन्हें बधाई दी।
उन्होंने कहा कि रेखा ने कैंपस राजनीति के अपने शुरुआती दिनों से लेकर आज तक जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। मुझे कोई संदेह नहीं है कि उनके नेतृत्व में दिल्ली में महत्वपूर्ण प्रगति और विकास होगा।
विबोध ने रेखा गुप्ता के नेतृत्व, विशेष रूप से दिल्ली को वैश्विक राजधानी के रूप में उभारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित दृष्टिकोण को पूरा करने में विश्वास व्यक्त किया। भाजपा सरकार के तहत दिल्ली के लोग विकास, पारदर्शिता और प्रभावी शासन पर ध्यान केंद्रित करेंगे।