राजोरी। राजोरी दौरे पर पहुंचे पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता चौधरी जुल्फीकार अली ने जीएमसी राजोरी की हालात पर चिंता जताई।
उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री स्कीना इट्टू से जीएमसी राजोरी की ओर ख़ास ध्यान देने और इसकी हालत सुधारने की मांग की। उन्होंने दो दिन पहले जीएमसी मे एक गर्भवती महिला की मौत मामले की कड़ी निंदा की। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और स्वास्थ्य मंत्री से मजिस्ट्रेट जांच कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि जिन डॉक्टरोे की लापरवाही से किरण की मौत हुई है, वही डॉक्टर अब इसकी जांच करेंगे तो पीड़ित परिवार को न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि इससे पहले भी जीएमसी में डॉक्टरोें की कथित लापरवाही से मौतोें के मामले सामने आते रहे हैं और हर बार जांच होती, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि वो इस मामले को एलजी के समक्ष भी उठाएंगे ताकि ऐसे घटनाओं पर रोक लग सके। उन्होंने बताया कि बार बार ऐसे मामले सामने आना चिंता का विषय है और ऐसे मामलोें पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिएं। पूर्व मंत्री ने जीएमसी राजोरी में प्रिंसिपल के रिक्त पद के साथ साथ अन्य खाली पदों को जल्द भरने की मांग की।