फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: क्वारंटाइन केंद्र से तेरह और लोगों को भेजा घर

विज्ञापन
क्वारंटीन केंद्र से लौट रही महिलाएं। - फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। बड्डाल मे अज्ञात बीमारी से 17 लोगों की मौत के बाद जीएमसी राजोरी में बनाए गए क्वारंटाइन केंद्र में रखे गए 13 और लोगों को बुधवार को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोटरंका उप-मंडल के सुदूर बड्डाल गांव में 7 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच बीमार पड़ने के बाद 13 बच्चों सहित तीन परिवारों के 17 सदस्यों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है।
एक हफ्ता पहले राजोेरी शहर के सरकारी नर्सिंग कॉलेज भवन और सरकारी लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल राजोरी में बने क्वारंटाइन केंद्रों में 22 दिन बिताने के बाद 70 परिवारों के कम से कम 350 सदस्यों को घर लौटने की अनुमति दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि राजोेरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में एक अलग क्वारंटाइन केंद्र में रखे गए 50 ग्रामीणों में से 32 लोग शनिवार को घर भेजे गए थे। 13 को बुधवार को भेजा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जीएमसी से घर भेजे गए 13 लोगों में एजाज अहमद भी शामिल हैं, जिनको बीमार पड़ने पर चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती किया गया था। इसके अलावा मोहम्मद असलम, जिन्होंने अपने 6 बच्चों और मामा-मामी को अज्ञात बीमारी में खोया था, वो और उनके कुछ अन्य परिजन शामिल हैं। जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. एएस भाटिया ने बताया कि 13 लोगों को घर भेजने से पहले उन्हें यह सब समझाया गया है कि उन्होंने किस प्रकार के एहतियात बरतने हैं और थोड़ा सा भी बीमार होने पर डॉक्टर से सम्पर्क करना है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में 5 लोग अभी भी निगरानी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें