राजोरी। राजोरी के ढांगरी मे बुधवार को उस समय सनसनी फ़ैल गई ज़ब किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाहर सड़क से एक पॉलिथीन जेल परिसर के अंदर फेंका।
सूत्रों के अनुसार जैसे ही बाहर से एक पॉलिथीन लिफाफा परिसर के अंदर गिरा उसे जब्त कर लिया गया। जांच में उसमें से करीब 140 नशीले कैप्सूल बरामद किये गए। इस संबंध मे राजोरी पुलिस थाने मे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है लेकिन अभी तक कैप्लसूल फेंकने वाला पता नहीं चल पाया है। उधर जेल विभाग ने भी अपने स्तर पर इसकी जांच शुरू कर दी है
बता दें, करीब 2 माह पहले भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने जेल के बाहर से एक पॉलीथिन में 2 मोबाइल अंदर फेंके थे लेकिन आज तक उसका भी कोई सुराग नहीं मिल पाया