राजोरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में एक प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ड्राइविंग ट्रायल में भाग लेने वाले युवाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और ड्राइविंग के बारे में जागरूक किया।
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) राजोेरी पवन कुमार शर्मा ने कहा कि हर साल, सड़क दुर्घटनाओं में हजारों लोगों की जान चली जाती है। इस तरह के कार्यक्रम नए ड्राइवरों को शिक्षित करने और नियमों का पालन करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने गति सीमा का पालन करने, सीटबेल्ट पहनने के महत्व और वाहन की फिटनेस सुनिश्चित करने जैसे प्रमुख सुरक्षा उपायों पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यावहारिक प्रदर्शन किए। इसके अतिरिक्त विशेष रूप से ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन के उपयोग के नुकसान बताए गए। इस दौरान प्रतिभागियों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।