राजोेरी। नेहरू युवा केंद्र ने सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल गम्बीर मुगला में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न युवा क्लबों और विद्यालयों से छात्रों ने भाग लिया।
इस दौरान वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, स्किपिंग रोप, शॉटपुट और दौड़ सहित कई खेलों का आयोजन किया गया। वॉलीबाल में मुगल क्लब विजेता बना। खो-खो में महिला मंडल युवा क्लब ने जीत दर्ज की। बैडमिंटन में स्टार्स क्लब गर्ल्स टीम ने जीत हासिल की। स्किपिंग रोप में तीन प्रतिभागी विजेता बने। शॉटपुट में तीन खिलाड़ियों ने शीर्ष स्थान हासिल किया। दौड़ (200 मीटर) में तीन खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इसमें विजेताओं, उपविजेताओं और प्रतिभागियों को खेल किट, पदक, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।