राजोरी। बड्डाल निवासी मोहम्मद असलम की मां भी वीरवार को बीमार पड़ गईं। 60 वर्षीय जट्टी बेगम को वीरवार को सांस लेने में दिक्कत हुई। उसे सरकारी अस्पताल कोटरंका में शिफ्ट किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। जीएमसी में उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि सेचुरेशन लेवल काफी कम होने से महिला को सांस लेने में दिक्कत है। इससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।