राजोरी। भाजपा नेता वीरवार को बड्डाल गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिले। भाजपा नेता रविंदर रैना, पूर्व मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली, डीडीसी सदस्य इकबाल मलिक ने उन्हें भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार उनके साथ है। वो पुलिस की ओर से बनाई एसआईटी से जांच में तेजी लाने की बात करेंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। वहीं, बाहर से आया कोई भी व्यक्ति पीड़ित परिवारों का हाल चाल तो ले रहा है, पर पानी तक नहीं पी रहा। गांव के बुजुर्ग मोहम्मद ताज ने बताया कि डर और दहशत के आलम को हम बयां नहीं कर सकते। गांव के लोग तो कब्र खोदने तक नहीं आ रहे। बाहर से लोग बुलाने पड़ रहे हैं।