राजोरी। जिले के थन्नामंडी के सोला ब्रिज क्षेत्र के पास नदी किनारे चीन निर्मित हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। सुरक्षा बलों ने इसे कब्जे में लेकर निष्क्रिय कर दिया।
जानकारी के अनुसार थन्नामंडी क्षेत्र में रविवार को कुछ स्थानीय लोगों ने ग्रेनेड पड़ा देख। तत्काल पुलिस और सेना को सूचित किया गया। बिना समय गंवाए सुरक्षाबलों ने ग्रेनेड को कब्जे में लिया और उसे नदी किनारे ले जाकर निष्क्रिय कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि ग्रेनेड मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया और इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला। सुरक्षाबलों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि वह कहीं भी कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।