राजोरी। जिले की दलाल तहसील के सगरावट पंचायत के वार्ड नंबर 5 में पिछले 2 महीने से लोग पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। लोगों ने खाली बर्तन बजाकर विभाग और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वार्ड में पानी की आपूर्ति करने वाली पाइप जगह-जगह से टूटी हुई है। पानी व़्यर्थ बह रहा है और घरों तक नहीं पहुंच रहा। उन्होंने बताया कि कई बार पाइप की मरम्मत कराने की गुहार लगाने के बाद भी विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अब गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत और बढ़ जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नई पाइप नहीं डाली गई तो सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे।