फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्ल्त को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। मंजाकोट तहसील की सरोला पंचायत के वार्ड-1 में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने वीरवार को जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए बताया कि करीब दो दशक पहले जो पाइप बिछाई गई थी वह टूट गई है और उनमें से गंदा पानी आ रहा है। लोगों को मटमैला पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पानी न मिलने से उनके रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पेयजल समस्या का समाधान किया जाए, नहीं तो लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें