राजोरी। चकली बागला गांव में बुधवार को हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जगह-जगह दबिश दी। मामले में जांच जारी है।
एसएसपी राजोरी चंदन कोहली ने कहा कि बुधवार दोपहर सूचना मिली थी कि राजोेरी के चकली बागला गांव के रहने वाले प्रीतम कुमार को भूमि विवाद में रिश्तेदार ने गोली मार कर घायल कर दिया। घायल को राजोेरी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था, जहां उसका उपचार जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं चिंगस चटियार पुलिस चौकी ने आरोपी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की और जगह-जगह दबिश दी। आरोपी पवन कुमार पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।