फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। शहर में श्री धुधाधारी आश्रम और आर्मी गेट के पास स्थित वाटर पॉइंट के नजदीक सोमवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) पहुंचाया गया।
विज्ञापन

मुख्य सड़क पर स्कार्पियो और ऑल्टो कार आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा और उनमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान आकिब एजाज़ पुत्र एजाज़ अहमद निवासी शाहदरा शरीफ तथा मोहम्मद फैजान पुत्र मोहम्मद यूनुस निवासी बफलियाज पुंछ के रूप में हुई है।
डीटीआई कपिल मनहास के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई और उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से जीएमसी राजोेरी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। वाहनों को मुख्य सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु रूप से बहाल कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें