फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल की मरम्मत के लिए जाम

Tue, 29 Mar 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगाली गांव में दोरंगली नदी पर बने पुल की मरम्मत नहीं होने से गुस्साए युवाओं ने सोमवार को जम्मू-पुंछ मार्ग पर दो घंटे जाम लगाए रखा। इस दौरान उन्होंने सीमा सड़क संगठन और जिला प्रशासन के खिलाफ  जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह करीब दस बजे दर्जनों युवक गांव नगाली स्थित दोरंगली नदी पर बने पुल पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने कांग्रेस के इम्तेयाज सलारिया, पुंछ डेवलपमेंट फोरम के निश्चल शर्मा और कनकोट के सरपंच आमिर चौधरी की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्दी ही इस पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़ा कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले आई बाढ़ में इस पुल का एक हिस्सा टूट गया था। इसके बाद सेना ने टूटे हिस्से पर लोहे का अस्थायी पुल बनाकर यातायात बहाल किया था, लेकिन इसके बाद आज तक सीमा सड़क संगठन और न ही जिला प्रशासन ने पुल की मरम्मत कराई। अस्थाई पुल सिंगल है। इसके चलते यहां घंटों जाम लगा रहता है। प्रदर्शन में सुनील शर्मा, बलविन्दर सिंह, युगल  किशोर, इमरान गनेई और रशीद अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें