फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu-Kashmir: सुंदरबनी में भारतीय सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, कोई हताहत नहीं; सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

Wed, 26 Feb 2025 02:10 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क,राजोरी

सार

सुंदरबनी में भारतीय सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने फायरिंग की, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सेना ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना की गाड़ी पर आज लगभग दोपहर 1:30 बजे आतंकियों  ने फायरिंग कर हमला किया। यह घटना सुंदरबनी से लगभग 6 किलोमीटर दूर पांडवों द्वारा निर्मित ऐतिहासिक गंदेह मंदिर के साथ वाले जंगल क्षेत्र में घटी।

विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना में भारतीय सेना के किसी भी जवान के हताहत या घायल होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें