फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटरों को फिर से सक्रिय करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कोरोना से बचाव के लिए मास्क न पहनने, बाजारों में भीड़ और सरकार और निजी आयोजनों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। 15 दिनों के भीतर 89 लोग पाजिटिव और 16 में संक्रमण पाया गया है। सभी जीएमसी में भर्ती हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि ब्रिटेन, सऊदी अरब और देश के अन्य हिस्सों से लौटने वाले लोगों से भी संक्रमण फैला है। बाहर से आने वाले अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों और अन्य लोगों के संपर्क में आए। इसके बाद हुई जांच में वह कोराना पाजिटिव पाए गए थे। ऐसे लोगों के संपर्क में आए व्यक्तिों के सैंपल लिए गए तो ऐसे लोगों की संख्या 103 हो चुकी है। दिन-प्रतिदिन ऐसी संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना पाजिटिव मामलों में दैनिक वृद्धि के साथ, प्रशासन ने कुछ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, जिसमें मास्क न पहनने पर जुर्माना, जानलेवा बीमारी के बारे में जागरूकता, कोविड केयर सेंटरोें को फिर से एक्टिव करना आदि शामिल हैं।
सीएमओ डॉ शमीम भट्टी ने बताया कि शुरुआत में कुछ कोविड केयर सेंटर (सीसीसी) को शुरू करवाया जा रहा है। उसके बाद हालात को देखते हुए अन्य कोविड केयर सेंटरोें को भी एक्टिव कर दिया जायेगा। उपायुक्त राजेश कुमार शवन की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में पहले स्थापित सीसीसी, मेहरा नगरोटा में गर्ल्स हॉस्टल, प्लांगड स्थित गर्ल्स हॉस्टल, कालाकोट स्थित गर्ल्स हॉस्टल, कोटरंका स्थित जवाहर लाल नेहरू विद्यालय और सुंदरबनी के आश्रम में बरात घर को फिर से सक्रिय किया जाएगा। इसके लिए समितियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

आधे कर्मियों को दफ्तर बुलाने पर विचार
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने वर्क फ्रॉम होम के लिए प्लान बनाने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। प्रशासन ने सभी एडीसी, डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर्स, एसडीएम, तहसीलदार और अन्य को अपने-अपने कार्यालयोें मे 50 प्रतिशत स्टॉफ कोे कार्यालय बुलाना और बाकी के 50 प्रतिशत को वर्क फ्रॉम होम के लिए एक प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने सभी सरकारी कार्यालयोें मे तैनात कर्मियों के 2 ग्रुप बनाने के निर्देश दिए हैं। एक ग्रुप के कर्मचारी हफ्ते मे 3 दिन कार्यालय आएंगे व अगले 3 दिन वर्क फ्रॉम होम के तहत घर से कार्य करेंगे। प्लान बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखने के को कहा गया है कि किसी किसी भी कार्यालय में कोई भी कार्य किसी तरह से भी प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें