राजोेरी। उपायुक्त राजेश के. शवन ने डूंगी ब्लॉक के ससाल कोट क्षेत्र का शुक्रवार को दौरा किया। जहां गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के लिए भवन का निर्माण किया जाना है।
उपायुक्त के साथ एसएसपी चंदन कोहली सहित अन्य विभागों के अधिकारी और डीडीसी सदस्य खालिद चौधरी भी मौजूद थे। संबंधित कार्यकारी अभियंता ने बताया कि परियोजना को 36 करोड़ रुपये की लागत पर मंजूरी दी गई है और परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं ब्लॉक के लोगों के एक समूह ने उपायुक्त को अवगत कराया कि कॉलेज के भवन की अनुपलब्धता के कारण सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में कॉलेज के छात्रों की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। जीडीसी पर तत्काल काम शुरू करने की मांग की गई है। ताकि नए कॉलेज भवन में कक्षाओं को स्थानांतरित किया जा सके। बाद में एसएसपी के साथ डीडीसी ने विशेष प्लांटेशन ड्राइव के तहत सरोल में हायर सेकेंडरी स्कूल केरी और कॉर्प्स बैटल स्कूल में पौधे लगाए।