नौशेरा। सिटी वन्य विभाग में प्राकृतिक पगडंडी मार्ग का उद्घाटन बीडीसी अध्यक्ष बोधराज, डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर नीलिमा शाह और यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया चेयरमैन डॉ. तरण सिंह की उपस्थिति में किया गया। पगडंडी हरे भरे जंगल के बीच से निकली है। जो 2 किमी से अधिक की दूरी तय करती है। झंडी दिखाकर बीडीसी चेयरमैन ने बच्चों को रवाना किया। ट्रैकिंग में विभिन्न हिस्सों के 45 ट्रैकर्स ने भाग लिया। उन्होंने पूरे ट्रैक की यात्रा की और शहर के जंगल सुंदरता का आनंद लिया। इस मौके पर राकेश वर्मा, सुदेश कुमार रेंज आदि मौजूद रहे। संवाद